नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:58

नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार-

1. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप ग्लोइंग और निखरी हुई त्वचा चाहते हैं, तो इसके लिए आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। अब इस जेल को नहाने से 15 मिनट पहले चेहरे (Nahane se Pahle Chehre Par Kya Lagana Chahie) पर लगाएं। इससे चेहरा मॉइश्चराइज होगा, चेहरे में नमी आएगी। साथ ही मुहांसों में भी आराम मिलेगा।

2. हल्दी और बेसन

हल्दी और बेसन का उपयोग अधिकतर लोग करते ही हैं। इन दोनों का उपयोग चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। अगर आप भी चेहरे की निखरी स्किन चाहते हैं, तो नहाने से पहले हल्दी और बेसन लगा सकते हैं। इसके बाद चेहरे को सिर्फ पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमा सारा डर्ट आसानी से रिमूव हो जाएगा। चेहरा फ्रेश, ग्लोइंग और तरोताजा नजर आएघा।

3. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने, रेडनेस या जलन है, तो आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इन दोनों को मिक्स करके नहाने से 10 मिनट पहले लगा लें। नहाते समय चेहरे को ताजे पानी से धो लें। लेकिन मुल्तानी मिट्टी चेहरे को ड्राई बना सकता है। इसलिए इसका उपयोग रोजाना करने से बचना चाहिए।

4. चंदन का पेस्ट

चंदन की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आपको अपने चेहरे पर रेडनेस या जलन बनी रहती है, तो आपके लिए चंदन का पेस्ट लगाना काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आप चंदन का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और नहाने से 10 मिनट पहले लगाएं। चंदन का पाउडर आपके चेहरे की स्किन को ठंडक प्रदान करेगा। साथ ही चेहरे के एक्ने, दाग-धब्बों को भी दूर कर सकता है।

5. खीरे का रस

नहाने से पहले चेहरे पर खीरे का रस लगाना भी फायदेमंद होता है। खीरे में काफी अधिक मात्रा में पानी होता है। ऐसे में यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप एक खीरा लें। इसे कद्दूकस कर लें और फिर इसके रस को चेहरे पर अप्लाई कर लें। आप खीरे के रस को नहाने से 15 मिनट पहले लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर जमा सारा डर्ट आसानी से निकल जाएगा और चेहरा फ्रेश नजर आएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info